करनाल: करनाल में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत, विधायक और महापौर ने मिलकर किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
Karnal, Karnal | Oct 2, 2026 करनाल के उत्तम नगर में विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण और महापौर रेणु बाला गुप्ता ने महात्मा गांधी जयंती के मौके पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। वार्ड नंबर 3 में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दोनों पदाधिकारियों ने झाड़ू लेकर सफाई अभियान शुरू किया और पौधा रोपण भी किया गया।