बालोद: सांप काटने से 11 साल के मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की अपील, अंधविश्वास न करें, तुरंत अस्पताल में कराएं इलाज
Balod, Balod | May 23, 2026 बालोद जिले के डौंडी क्षेत्र में सांप काटने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अंधविश्वास से दूर रहने और तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है। विभाग का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है, लेकिन झाड़फूंक और बैगा के चक्कर में देरी होने से स्थिति गंभीर हो जाती है।