अररिया: पुलिस केंद्र में आयोजित पुलिस सभा में जवानों को जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए किया गया प्रेरित
Araria, Araria | Apr 13, 2026 अररिया के हरियाबाड़ा स्थित पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में एसपी जितेंद्र कुमार, रक्षित पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस केंद्र अररिया) सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी व जवान शामिल हुए। सभा के दौरान एसपी ने जवानों और अधिकारियों की समस्याओं को गौर से सुना।