शिवपुरी नगर: जनसुनवाई में पहुंची मारपीट पीड़िता, मुख्य आरोपी को एफआईआर में शामिल करने की मांग
शिवपुरी जिले के ग्राम कपराना निवासी मनीषा परिहार आज मंगलवार दोपहर ढाई बजे जनसुनवाई के दौरान एसपी कार्यालय पहुंचीं और आवेदन देकर मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी नरेश परिहार का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है। आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिस विभाग में आरक्षक है