मिर्ज़ापुर: महिला ने कछवा पुलिस की मिलीभगत से उसकी जमीन को सरकारी बताकर खड़ंजा बिछवाने का लगवाया आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन
कछवा थाना क्षेत्र के मितई गांव की महिला ने विपक्षियों पर पुलिस की मिली भगत से उसकी जमीन को सरकारी जमीन बताकर उस पर खड़ंजा बिछाए जाने का आरोप लगाया है। बुधवार की दोपहर 1:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंची विनीता दुबे पत्नी अवधेश दुबे ने एसपी सोमेन बर्मा को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि पुलिस भी विपक्षियों का साथ दे रही है।।