गायघाट: गायघाट में हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के बखरी पंचायत स्थित बेला गोपी हनुमान मंदिर से हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा शाम करीब 4 बजे तक विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए निकली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।