बख्तियारपुर: बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार साह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की
बख्तियारपुर के विधायक अरुण कुमार साह ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक ने बख्तियारपुर में ट्रामा सेंटर की स्थापना, दनियामा के टोप स्वास्थ्य केंद्र को जल्द चालू कराने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और उपकरणों की कमी दूर करने की