मंझनपुर: जेबकतरे के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, शंकराचार्य के कार्यक्रम में मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, कुम्हियांवा का मामला
महेवाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हियांवा गांव में आयोजित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम के दौरान शनिवार शाम लगभग 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पर जेब काटने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप लगते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ उग्र हो गई और युवक की बेल्ट तथा हाथों से जमकर पिटाई कर दिया।