पुलिस प्रशासन द्वारा आज सोमवार शाम साढ़े 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने हेतु दिनांक 01 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक ऑपरेशन "मुस्कान विशेष अभियान" संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है।