बालोद: बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में दो चरणों में होगा प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन 16 जून से शुरू होंगे
Balod, Balod | Jun 15, 2026 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से संबद्ध जिले के कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी-2020 के तहत सत्र 2026 27 के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नियमित प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस वर्ष बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश दो चरणों में होंगे, जबकि पिछले वर्ष छात्रों को तीन चरणों में प्रवेश का अवसर मिला था।