पीपलदा: गिरदावरी ऐप में संशोधन करने की मांग को लेकर पीपल्दा तहसील कार्यालय पर पटवारियों का प्रदर्शन, की पेन डाउन हड़ताल
Pipalda, Kota | Sep 19, 2024 पीपल्दा तहसील क्षेत्र के पटवारियों ने आज तहसील कार्यालय के बाहर गिरदावरी एप्प में संशोधन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर पेन डाउन हड़ताल की ओर एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया। पीपल्दा पटवार संघ की उपशाखा अध्यक्ष दिलशेर पठान ने बताया कि जब तक सरकार गिरदावरी एप्प में संशोधन नही करती पेन डाउन हड़ताल जारी रहेगी। सरकार को इसको लेकर पूर्व में अवगत करवा दिया गया था।