हुज़ूर: भोपाल के BMHRC में 12Kg के जटिल ओवरी ट्यूमर की सर्जरी: बड़ी आंत, पेशाब की नली के पास था ट्यूमर
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2026 भोपाल के BMHRC में 12Kg के जटिल ओवरी ट्यूमर की सर्जरी: बड़ी आंत, पेशाब की नली के पास था ट्यूमर; 5 घंटे चला ऑपरेशन।भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में अंडाशय के कैंसर (ओवरी कैंसर) से पीड़ित 60 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी की गई है। महिला के शरीर में विकसित ट्यूमर का आकार लगभग 12 किलो तक पहुंच गया था।