अररिया जिले के नरपतगंज कॉलेज चौक के समीप एक बाइक सवार युवक असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया।जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज किया जा रहा है ।