उमरेठ: खेतों और घरों में पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान, उमरेठ में कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
उमरेठ क्षेत्र में किसानों को घर और ख्ेातों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। किसानों के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी उमरेठ ने प्रदर्शन कर बिजली के लिए बुधवार 4 बजे ज्ञापन सौपा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरेठ ने परासिया विधायक सोहन बाल्मीक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। क्षेत्र में किसानों को हो रही बिजली की समस्या को लेकर कनिष्ठ अभियंता कार्यालय उमरेठ पहुंचे।