बरहट: पतनेश्वर नाथ मंदिर में SP ने फीता काटकर श्रावणी मेला का शुभारंभ किया
Barhat, Jamui | Jul 14, 2025 जिले के प्रसिद्ध बाबा पतनेश्वर नाथ मंदिर में एसपी विश्वजीत दयाल ने सोमवार को 9 बजे के लगभग फीता काटकर श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे थे। बता दें कि सावन की पहली सोमवारी पर जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों की ओर निकल पड़े।