बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन के मलयपुर गेट पर ओवररोलिंग कार्य के चलते 16 जुलाई तक बड़े वाहनों के आवागमन पर लगाया गया प्रतिबंध
Barhat, Jamui | Jul 12, 2025 जमुई रेलवे स्टेशन के मलयपुर गेट फाटक संख्या 46 टी पर ओवररोलिंग कार्य शनिवार से शुरू किया गया। यह कार्य किउल-जसीडीह रेलखंड पर आगामी 16 जुलाई तक चलेगा। रेलवे ने एक पोस्टर जारी कर वाहन चालकों को सूचना दी है। जिससे 12 से 16 जुलाई तक बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। उक्त जानकारी 10 बजे दी गई।