गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में 'दादा-दादी/नाना-नानी सम्मान समारोह' का आयोजन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा ने शुक्रवार को 10 बजे 'दादा-दादी/नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मंच संचालन मोनालिसा जी के द्वारा किया गया।समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने सभी आए हुए विद्यार्थियों के दादा-दादी, नाना-नानी का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया।