विदिशा नगर: कॉलोनाइजर के खिलाफ विट्ठल नगर के रहवासियों ने कलेक्टरेट में की शिकायत, मूलभूत सुविधाएं न होने से परेशान
विट्ठल नगर के रहवासियों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर संतोष बिट्टोलिया को लिखित ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले लोग कॉलोनाइजर की मनमानी और आधे अधूरे वादों से परेशान है। उन्होंने कॉलोनी में तमाम सुविधाएं देने की बात कही थी। लेकिन सड़क पर अतिक्रमण और अन्य कई समस्याएं भी अभी मौजूद हैं।