विदिशा नगर: लोकसभा चुनाव में प्राधिकृत पत्रकार भी मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर सकते हैं- कलेक्टर
कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई चुनाव संबंधी बैठक के दौरान कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि आयोग के निर्देश पर प्राधिकृत पत्रकार जो चुनाव कवरेज कार्य में लगे हैं। उन्हें पोस्टल बैलेट से वोट डालने का अधिकार मिला है। शुक्रवार से वह फॉर्म 12डी भरकर 5 दिन के भीतर जनसंपर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं।