विदिशा नगर: सागर लोकसभा सीट के लिए तैनात व्यय प्रेक्षक ने शुक्रवार को वन विभाग के रेस्ट हाउस में डीएम व एसपी से की मुलाकात
चुनाव आयोग द्वारा सागर लोकसभा सीट के लिए व्यय प्रेक्षक के रूप में तैनात किए गए मधुर अग्रवाल ने शुक्रवार को विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, एसपी दीपक शुक्ला, एडीएम अनिल डामोर सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। सागर सीट के अंतर्गत विदिशा की तीन विधानसभाओं के बारे में जानकारी ली। कई अन्य विषय पर भी जानकारी साझा की गई।