पेण्ड्रा: जीपीएम में तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से स्कूटी सवार की हुई मौत, CCTV में कैद हुई पूरी घटना, वीडियो वायरल
जीपीएम जिले मे एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक अज्ञात जेसीबी ने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।