सत्तर कटैया: आरण गांव में जमीन को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी, न्याय की लगाई गुहार
आरण गांव में जमीन को लेकर दो भाईयों के बीच मारपीट की घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के आलोक में बिहरा थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।