सबलगढ़: रेत माफिया भागते रहे, वन विभाग की टीम पीछा करती रही, 2 किमी बाद रेत से भरी ट्रॉली पकड़ी
सबलगढ़ क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद चंबल क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की सबलगढ़ गेम रेंज टीम को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी।