खींवसर: पांचला सिद्धा गांव में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया
खींवसर के पांचला सिद्धा गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की और से सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी रहे। वहीं कार्यशाला के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।