जलालपुर: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, सीओ समेत कई घायल, प्राथमिकी दर्ज
Jalalpur, Saran | May 22, 2026 जलालपुर प्रखंड के विशनपुरा गांव में शुक्रवार करीब 3:00 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर हमला कर दिया गया। घटना बिशनपुरा कचहरी के पास सुरेश साह के घर के समीप हुई। घटना में सी ओ अविनाश कुमार ,राजस्व पदाधिकारी अखिलेश्वर राम, गार्ड शंभू दुबे समेत अन्य कर्मी घायल हो गए। सभी का इलाज जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।