अनूपपुर: जिला जेल अनूपपुर में बंदियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 322 बंदियों की हुई जांच
शिविर में कुल 322 बंदियों (307 पुरुष एवं 15 महिला) का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन के निर्देशन में सर्जरी, मेडिसिन, न्यूरो, अस्थि रोग, नेत्र, दंत, स्त्री रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। मेडिसिन में 105, न्यूरो में 5, सर्जरी में 19, अस्थि रोग में 40, नेत्र रोग में 28, दंत रोग में 27 का इलाज किया गया ।