बिसौली: बिसौली नगर के दबतौरी रोड स्थित श्री निकुंज इंटरप्राइजेज कोल्ड स्टोर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Bisauli, Budaun | Apr 20, 2026 बदायूँ जनपद के बिसौली नगर के दबतौरी रोड स्थित श्री निकुंज इंटरप्राइजेज कोल्ड स्टोर में सोमवार सुबह 8 बजे करीब अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।