कर्वी: चित्रकूट न्यायालय ने अश्लील फोटो वायरल कर धमकी देने वाले आरोपी को सुनाई 3 साल की सजा
चित्रकूट में अश्लील फोटो वायरल करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रेनु मिश्रा ने आरोपी अखिलेश कुमार रैकवार को दोषी ठहराते हुए 3 वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वर्ष 2020 के इस मामले में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कार्रवाई हुई। जिसका प्रेस नोट शुक्रवार दोपहर 3:00 जारी किया गया है।