हरदा: यातायात नियमों को लेकर हरदा पुलिस सख्त, चलाया जागरूकता अभियान
Harda, Harda | May 6, 2026 थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।