मुंगेर: 17 वर्षीय लक्ष्मण कुमार ने कुश्ती में बढ़ाया क्षेत्र का मान, अब नेशनल दंगल में दिखाएंगे दम
Munger, Munger | May 22, 2026 असरगंज प्रखंड के चौरगांव निवासी परीक्षण यादव के 17 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कम उम्र में ही कुश्ती की दुनिया में खास पहचान बना ली है। चार वर्षों की कठिन साधना के बाद लक्ष्मण ने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वे आसाम के गोहाटी में 29 मई से आयोज