शाहजहांपुर: रोजा मंडी में प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप का निरीक्षण, बारदाना की कमी दूर करने और किसानों को भुगतान के दिए निर्देश
शाहजहांपुर।प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जनपद भ्रमण के दौरान रोजा मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और किसान गुरविंदर सिंह द्वारा लाए गए गेहूं की तौल होती मिली।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर बारदाना की कमी न होने पाए और सभी स्थानों पर पर्याप्त बोरे उपलब्ध कराए जाएं।