चूरू: अग्रसेन नगर से 20 वर्षीय युवती लापता, सदर थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी
Churu, Churu | Apr 27, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 21 अग्रसेन नगर से 20 वर्षीय युवती के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नही चला। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।