मुरैना नगर: श्री राधे सर्व समाज कल्याण समिति के संचालक करोड़ों की जमा राशि लेकर हुआ फरार, एजेंटों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
श्री राधे सर्व समाज कल्याण समिति के संचालक करोड़ों की जमा राशि लेकर फरार हो गया है।मुरैना जिले में संचालित एक समिति के अध्यक्ष और सचिव पर निवेशकों की जमा राशि हड़पकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित एजेंटों ने पुलिस अधीक्षक मुरैना को मंगलवार शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।