आरा: तरारी के अकरौंज में जितिया पर्व की पूजा कर रही महिला पर बिजली गिरी, मौके पर हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Sep 14, 2025 अकरौंज गांव में ठनका गिरने से महिला की मौत हो गई। मृत महिला अकरौंज गांव की रहने वाले धर्मेंद्र कुमार की पत्नी विनती देवी थी। बताया गया कि जितिया पर्व में छत पर पूजा कर रही थी तब ही बिजली गिर गई और महिला की मौत हो गई। सदर अस्पताल में मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ।