गुमला: क्रिकेट मैच के दौरान फायरिंग, एसपी ऑफिस का कर्मी बाल-बाल बचा,आरोपी हिरासत में*
Gumla, Gumla | Jun 7, 2026 शहर के बन तालाब के समीप स्थित चेटर मैदान में रविवार की शाम क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। मैच खेल रहे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने कथित तौर पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। घटना में पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मी बलजीत सिंह बाल-बाल बच गए। लोगों ने आरोपी शिवा केरकेट्टा से पिस्तौल छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया।