संग्रामपुर: श्रावणी मेले की तैयारी तेज, डीएम ने संग्रामपुर के कांवरिया पथ व धर्मशालाओं का किया निरीक्षण
आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में निखिल धनराज निपनिकर ने बुधवार को शाम 4 बजे संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत 12 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ एवं विभिन्न सरकारी धर्मशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं