बदनोर: बच्चों की प्यास, स्थानीय प्रशासन सोया: 20 दिन से खराब हैंडपंप, स्कूल में हाहाकार
Badnor, Ajmer | May 2, 2026
बदनोर |शनिवार दोपहर 2 बजे बड़कोचरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोजा भेरू खेड़ा में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है। स्कूल परिसर में लगा एकमात्र हैंडपंप पिछले करीब 20 दिनों से खराब पड़ा है, जिसके चलते मासूम बच्चे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच यह स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर गंभीर