लोहरदगा | 28 दिसंबर 2025 नगर परिषद लोहरदगा एवं श्री श्याम एस डब्ल्यू एम प्रा. लि. की कथित संवेदनहीनता के विरोध में रविवार को झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, लोहरदगा ने जोरदार प्रदर्शन व धरना-सत्याग्रह किया। प्रदर्शन पुराना नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर नया नगर परिषद कार्यालय पहुंचा, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया गया।