हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे के मध्य हाईवे में डंपर खराब होने से लगा भीषण जाम, सैकड़ों वाहन फंसे
रविवार को कस्बे के मध्य से गुजरे नेशनल हाईवे 34 में सब्जी मंडी चौराहा के समीप कबरई जा रहा खाली डंफर खराब होने से कस्बे के अंदर भीषण जाम लग गया। जाम में परिवहन निगम की बसों के साथ एंबुलेंस, यात्री वाहन के अलावा दोनों तरफ सैकड़ो वाहनों की कतार लग गई। जाम की खबर पाकर पहुंची पुलिस जाम खुलवाने की कवायद में जुटी हुई थी। परंतु घंटों गुजरने के बाद पुलिस का प्रयास सफ