दुधि: शक्तिनगर में फर्जी नंबर प्लेट से कोयला परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रेलर वाहन भी किया गया ज़ब्त
शक्तिनगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन कर रहे एक ट्रेलर वाहन और उसके चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद यह खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की शाम को शक्तिनगर पुलिस टीम जमसीला गांव के शनि मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी।