कांके: कोकर के राधाकृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया
Kanke, Ranchi | Aug 17, 2025 कोकर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था, और मध्यरात्रि में बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर, मंदिर में विशेष पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था।