कांके: डोरंडा में श्री राम भरत मिलाप समिति द्वारा श्री राधा कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2025 डोरंडा में श्री राम भरत मिलाप समिति द्वारा शनिवार शाम करीब आठ बजे श्री राधा कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री राधा कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का उद्घाटन हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया। इस दौरान काफी संख्या में बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बता दें कि कल रविवार को जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मेला आयोजित किया जाएगा,