गैरतगंज: गैरतगंज में जैन समाज का सोमवार को मौन जुलूस, सुरक्षा और कार्रवाई की उठेगी मांग
रीवा में जैन धर्म की दो आर्यिका माताजी की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु के विरोध में सकल जैन समाज गैरतगंज द्वारा सोमवार को प्रातः 9 बजे विशाल मौन जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस चंदा प्रभु दिगंबर जैन मंदिर एवं पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, चौक बाजार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचेगा, जहां ज्ञापन सौंप