पन्ना: जीतू पटवारी केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों से मिले, राजस्व अमले पर उठाए सवाल
Panna, Panna | May 11, 2026 केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पुनर्वास व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। इस दौरान मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के पटवारी से उनका आमना-सामना भी हुआ, जहां उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई।