सिमडेगा: एशिया कप में कांस्य जीतकर लौटीं सिमडेगा की बेटियां, डीसी ने किया सम्मानित
बुधवार को 3 बजे सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने जापान में आयोजित अंडर-18 महिला एशिया कप हॉकी 2026 में कांस्य पदक जीतकर लौटीं जिले की बेटियां पुष्पा मांझी और संदीपा कुमारी को सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सिमडेगा, झारखंड और भारत का नाम रोशन किया है तथा उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है।