भैंसदेही: अग्निवीर बनकर लौटे रामघाटी के दो वीर सपूत, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव,डेढ़ किलोमीटर लंबी रैली में गूंजे सम्मान औ
भैंसदेही विकास खंड के ग्राम रामघाटी में गर्व, सम्मान और देशभक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। बिहार में अग्निवीर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर पहली बार अपने गांव लौटे दयाराम चिचाम और युवराज आहके का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। रामघाटी के दोनों वीरों ने गांव का नाम रोशन किया। कृषि और मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार के इन युवाओं ने कठिन परिस्थितियों और