गुना नगर: म्याना: NH-46 पर ओवरब्रिज से नीचे गिरी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच जारी
म्याना चौराहे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। बाइक ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों करीब 15 से 20 फीट नीचे गिर गए। हादसे में कल्ला पाल और नीरज बघेल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।