चित्रकूट मऊ के बम्बुरी गांव में ससुराल से आए शराब के नशे में धुत युवक अचानक हुई मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के मऊ थाना अंतर्गत बम्बुरी गांव का बीते गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे का जहां एक 30 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई मृतक 30 वर्षीय गोलू पुत्र नारायन के परिजनों ने बताया कि गोलू की पत्नी माया से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो माया रविवार को कर्वी के रगौली चली गई जिसको लेने गोलू भी बीते बुधवार को ससुराल चला गया पर पत्नी माया उसके साथ नहीं आई तो गोलू बीते गुरुवार की शाम लगभग 4 बजे शराब के नशे में धुत होकर घर आया और घर पर ही लेट गया तभी उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन गोलू मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जिसको परिजन जिला लेकर जा ही रहे थे तभी रास्ते में गोलू की मौत हो गई वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है