सोनीपत: दीपालपुर गांव में पंडित सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में जयभगवान आंतिल ने की जनसभा, हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के दीपालपुर गांव में बुधवार को आंतिल बाराहा खाप प्रधान एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता जयभगवान आंतिल की तरफ से जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मुख्य तौर से कांग्रेस के सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी पंडित सतपाल ब्रह्मचारी शामिल हुए। पंडित सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा की पिछली बार भाजपा ने राई हल्के के लोगों को विकास के झूठे सपने दिखाकर वोट लिए थे।