रायडीह: रायडीह में मालवाहक वाहनों और बसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹1.78 लाख का जुर्माना
Raidih, Gumla | Nov 25, 2025 उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में रायडीह थाना क्षेत्र में बड़े मालवाहक और यात्री वाहनों को लक्षित करते हुए एक व्यापक जाँच अभियान चलाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह चालकों से कुल ₹1,78,500 का भारी जुर्माना वसूला गया। तेज रफ्तार ओवरलोडिंग कागजात का अभाव लाइट प्रेशर हॉर्न जुर्माना का मुख्य कारण बना।